.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D24cac7cf-43de-4c96-a35d-f026654abbca&w=3840&q=75)
Bulandshahr News: थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी चौकी अंतर्गत एक गांव में दो दरिंदों ने एक युवती के साथ खेत में घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता खेत में बकरी चराने गई थी। तभी मौके का फायदा उठाकर दो युवक वहां पहुंचे और युवती को पकड़ लिया। दोनों ने मिलकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख दोनों आरोपी वहां से भाग निकले।
खेत में बेसुध हालत में युवती को पड़ा देखा
जनपद में एक बार फिर युवती से दरिंदगी का घिनौना खेल खेला गया। जानकारी के अनुसार खेत मे बकरी चरा रही एक युवती से दो आरोपियों ने दरिंदगी की। चीखपुकार सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गए। मेक पर जब ग्रामीण पहूंचे तो उन्होंने खेत में बेसुध हालत में युवती को पड़ा देखा तो तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी।
पीड़िता को चिकित्सालय भेजा गया
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़िता को ज़िला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से तहरीर लेकर तुरंत कार्रवाई की और एक आरोपी को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।