Karbonn Rebel 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कभी लोगों के पसंदीदा ब्रांड्स में शुमार रहा Karbonn एक बार फिर बड़ी तैयारी के साथ वापसी कर रहा है। बदलते समय और चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स की कड़ी चुनौती के बाद बाजार में अपनी पकड़ गंवा चुके Karbonn ने भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी अपनी नई Rebel सीरीज के तहत दो फोन पेश करने जा रही है, जिसमें Karbonn Rebel 5G और Karbonn Rebel Pro 5G शामिल हैं।
Amazon पर होंगे उपलब्ध
कंपनी ने पुष्टि की है कि दोनों 5G स्मार्टफोन 2 नवंबर को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। ऑनलाइन खरीदारी के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया पर इनकी अलग-अलग माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। यह स्मार्टफोन सिल्वर, गोल्ड और ब्लू जैसे आकर्षक रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती लिस्टिंग और बाजार की चर्चाओं के अनुसार इनकी शुरुआती कीमत 14,990 रुपये के आसपास हो सकती है।
फोन की दमदार बैटरी
इन दोनों स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी धांसू बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर है। Karbonn Rebel 5G में 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो लंबे बैटरी बैकअप वाली डिवाइसेस पसंद करते हैं। साथ ही दोनों ही फोन लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें: Battery Tips: फोन की फूली हुई बैटरी बन सकती है जानलेवा, भूलकर भी न करें ये गलतियां
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.75 इंच की HD+ स्क्रीन मिलेगी। फोन के बैक पैनल पर ट्राइएंगुलर डिजाइन वाला हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर्स मौजूद है।