उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमुरा गाँव में शनिवार 28 जून 2025 की दोपहर को एक दुखद घटना घटी, जब धान की रोपाई कर रही महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
पाँच महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं, इनमें 35 साल की भगनीती और 15 साल की सुनीता शामिल थीं. बताया जा रहा है कि तेज गर्जना और चमक के बाद अचानक बिजली गिरने से दोनों महिलाएं मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि साथ में काम कर रही तीन अन्य महिलाएं सुनीता, प्रीति और अनीता भी गंभीर रूप से झुलसीं; उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया . फिलहाल दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. साथ ही पुलिस और राजस्व टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.
प्रभावितों को दी गई सहायता राशि
मंझनपुर उपजिलाधिकारी आकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने निरीक्षण कर मृतकों के परिजनों को Natural Disaster Relief Fund के तहत सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया आरंभ की.
सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तुरंत मुआवजा देने और घायल लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश जारी किए.