मेरठ मार्ग स्थित शुक्रवार की दोपहर को पोपाई गांव के निकट इको कार टायर फटने के कारण डिवाइडर में लगने के कारण अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पलट गई थी। जिसमें बच्चों सहित सवार नौ सदस्य घायल हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया वहीं घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसमें शनिवार की सुबह उपचार के दौरान चालक सहित एक महिला की मौत हो गई।
उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया
तहसील क्षेत्र के गांव पोपाई गांव के निकट शुक्रवार की दोपहर को मेरठ से गढ़ की तरफ आते समय गाड़ी का टायर फटने के दौरान अचानक इको कार चालक का संतुलन बिगड़ गया था, जिससे अनियंत्रित हुई कार पोपाई गांव के निकट डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। जिसमें पुलिस ने मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से कार के शीशे तोड़ते हुए उसमें फंस रहे महिला बच्चों समेत नौ सदस्यों को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया। जिन्हें अविलंब उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचा दिया गया।
उपचार के दौरान मौत हो गई
इको कार में सवार के दौरान मेरठ के थाना इंचौली के गांव मेथना के रहने चालक हंसुल, अमित कुमार, जयवती, कमलेश, रजनी, सीमा, ज्योति, लक्ष्य और अनुष्का सहित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएस बिष्ट ने बताया कि कार स्वामी सत्यम कुमार ने सूचना दी है कि उपचार के दौरान चालक हंसुल और ज्योति की उपचार के दौरान मौत हो गई।