Meerut News: किठौर मवाना रोड़ पर बाइक सवार दो युवकों की सामने से आ रहे बुलबुल पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। राहगिरों व पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्क्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिकअप वाहन से टक्कर
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किठौर रोड़ पर गॉवडे की पुलिया के पास बाइक पर जा रहे दो युवकों की सामने से आ रहे बुलबुल पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। सड़क पर गिरने से दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगिरों व पुलिस की मदद से उन्हे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया। बुलबुल वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
युवकों को अस्पताल ले जाया गया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों युवक बाइक से किठौर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे बुलबुल वाहन से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ग्राम बढ़ला निवासी समीर और ग्राम कैली निवासी आकाश के रूप में हुई है। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे में शामिल बुलबुल वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।