Bank Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, यूको बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 173 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 173 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें क्रेडिट ऑफिसर, रिस्क ऑफिसर, ट्रेजरी ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आईटी ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर, नेटवर्क इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट और डेटा साइंटिस्ट जैसे पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: RSSB Vaccancy 2026: इस राज्य में लैब असिस्टेंट के 800 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को लगभग 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क करीब 175 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के आधार पर किया जा सकता है। कुछ पदों पर केवल इंटरव्यू के आधार पर भी चयन संभव है। अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।