उदयपुर गैंगरेप केस में आरोपी महिला ने आईटी मैनेजर को घर छोड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन रास्ते में उसे सिगरेट पिलाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सीईओ जितेश सिसोदिया और महिला के पति गौरव सिरोही ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी महिला एग्जीक्यूटिव हेड भी इस दौरान कार में मौजूद थी।
4 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सीईओ की बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां उसने शराब भी पी थी। इसके बाद आरोपी महिला ने उसे आफ्टर पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया और कार में बैठाया।
नशे जैसी चीज देने के बाद महिला हुई बेहोश
पीड़िता ने जानकारी दी कि जब उसे अगली सुबह होश आया तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया है। इसके बाद उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई। बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों में निजी आईटी कंपनी के सीईओ जितेश सिसोदिया, कंपनी की एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति गौरव सिरोही है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। यहां पर उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड में रखा गया।