UGC DEB Portal: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षण संस्थानों से ओपन एंड डिस्टेंट लर्निंग और ऑनलाइन मोड में कोर्सेज शुरू करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह मान्यता एकेडमिक सेशन 2026-27 के तहत जनवरी-फरवरी 2027 से शुरू होने वाले कार्यक्रमों के लिए दी जाएगी। योग्य उच्च शिक्षण संस्थान UGC (ODL and Online Programmes) Regulations, 2020 के नियमों के तहत इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
आवेदन करने की अंतिम तारीख
जारी नोटिस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 15 सितंबर तक चलेगी। वहीं हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक संस्थान यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के आधिकारिक पोर्टल deb.ugc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओरिजिन एफिडेविट और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भेजनी होगी।
इस पते पर भेजनी होगी हार्ड कॉपी
बता दें, हार्ड कॉपी को Joint Secretary, Distance Education Bureau, UGC, 35 Feroze Shah Road, New Delhi-110001 के पते पर भेजना होगा।
आवेदन मात्र से नहीं मिलेगी मान्यता
यूजीसी ने साफ किया है कि सिर्फ फॉर्म भर देने से किसी भी संस्थान को मान्यता नहीं मिल जाएगी। आयोग सभी आवेदनों और दस्तावेजों की तय मानकों के अनुसार जांच करेगा, जिसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Category-I संस्थानों के लिए नियम
पात्र ऑनलाइन शिक्षण संस्थानों और ODL की अनुमित प्राप्त Category-I संस्थानों के लिए पोर्टल साल पर खुला रहता है। हालांकि जनवरी-फरवरी 2027 सत्र के कोर्स शुरू करने के लिए तय तारीखों के अंदर ही आवेदन करना अनिवार्य होगा। फीस और बाकी दिशा-निर्देशों के लिए संस्थान DEB की वेबसाइट देख सकते हैं।