UGC NET June 2026 Cut Off: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। NTA ने 84 विषयों के लिए सब्जेक्ट और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग कटऑफ जारी की है। उम्मीदवार अब JRF, Assistant Professor और PhD एडमिशन के लिए अपने विषय और कैटेगरी की कटऑफ चेक कर सकते हैं।
NTA की ओर से जारी UGC NET June 2026 Cut Off में कुल 84 विषयों को शामिल किया गया है। कटऑफ उम्मीदवारों की कैटेगरी और विषय के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसमें अनारक्षित यानी UR, OBC-NCL, EWS, SC, ST और PwD कैटेगरी शामिल हैं। उम्मीदवार अपने स्कोर की तुलना जारी कटऑफ से करके यह पता कर सकते हैं कि वे किस कैटेगरी के लिए योग्य हुए हैं।
जारी आंकड़ों के मुताबिक, अनारक्षित वर्ग में Geography और Arabic विषय का JRF कटऑफ 250 अंक रहा। वहीं Public Administration और Urdu में JRF के लिए कटऑफ 240 अंक निर्धारित की गई है। इससे इन विषयों में JRF के लिए प्रतिस्पर्धा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हिंदी विषय में UR कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए JRF कटऑफ 198 अंक रही। वहीं Assistant Professor के लिए 174 अंक और केवल PhD प्रवेश के लिए 150 अंक कटऑफ निर्धारित की गई है। यानी हिंदी विषय में अलग-अलग पात्रता के लिए अलग कटऑफ लागू होगी।
Political Science में अनारक्षित वर्ग के लिए JRF कटऑफ 222 अंक और Assistant Professor की कटऑफ 196 अंक रही। Education विषय में JRF के लिए 232 अंक और Assistant Professor के लिए 206 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं Computer Science and Applications में JRF कटऑफ 214 अंक और Assistant Professor के लिए 180 अंक रही।
NTA के अनुसार UGC NET जून 2026 परीक्षा में कुल 4,334 उम्मीदवार JRF के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। वहीं 50,154 उम्मीदवार Assistant Professor और PhD एडमिशन के लिए पात्र हुए हैं। इसके अलावा 97,449 उम्मीदवार केवल PhD प्रवेश के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार NTA की जारी कटऑफ लिस्ट में अपने विषय और कैटेगरी के अनुसार अंक चेक कर सकते हैं।