
UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंडो 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक ओपन की जाएगी।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस जमाकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि यूजीसी नेट में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन पास या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत होना चाहिए। 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी भी इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो JRF के लिए आवेदन करने पर अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 साल होनी चाहिए और नेट के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 7 अक्टूबर 2025
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 7 नवंबर 2025
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 10 से 12 नवंबर 2025
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम डेट घोषित की जाएगी