UGC NET Admit Card 2025 Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की सभी तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, 31 और 2 जनवरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके थे, अब 3, 5, 6 एवं 7 जनवरी 2026 को होने वाले एग्जाम के लिए भी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Police SI ASI Admit Card Link: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई PST-DV एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर, 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 तक आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड और फोटो आईडी अनिवार्य
एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा में भाग लेने जा रहे सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी साथ में लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बता दें, कैंडिडेट्स एग्जाम हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न लेकर जाएं।