NTA UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की आंसर-की का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून के बीच किया गया था, जबकि कुछ छात्रों के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवार आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
इस सप्ताह जारी होगी आंसर-की
एनटीए के अपडेट के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 के प्रोविजनल आंसर की इसी सप्ताह जारी की जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट और अटेंप्ट किया गया प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र अपने दर्ज किए गए उत्तरों का मिलान ऑफिशियल आंसर-की से करके अपने संभावित अंकों का अंदाजा लगा सकते हैं।
दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
आंसर-की जारी होने के बाद अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि एनटीए द्वारा जारी किया गया उत्तर गलत है, तो वह उस पर आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराते समय उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में सही कारण और ठोस सबूत अपलोड करना होगा। बता दें, प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी।
आपत्तियों की जांच के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की
आपको बता दें कि केवल तय समय के अंदर और निर्धारित माध्यम से जमा की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। वहीं, उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। इसके बाद जरूरी बदलाव किए जाने के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
2. इसके बाद NTA UGC NET June Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
4. आपकी आंसर-की आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।