UGC NET June 2026: यूजीसी नीट जून 2026 की परीक्षा दिए छात्र अब आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा खत्म हुई कई दिन हो चुके हैं, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक प्रोविजनल आंसर-की जारी नहीं की है। आमतौर पर हर साल परीक्षा के कुछ दिनों के अंदर आंसर-की जारी कर दी जाती है। लेकिन इस बार 15 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। जिससे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA कभी भी UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकता है। हालांकि एनटीए ने अभी तक आंसर-की जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
क्यों हो रही आंसर-की में देरी
रिपोर्ट्स के अनुसार आंसर-की में देरी की वजह सोशियोलॉजी विषय के पेपर को लेकर उठे सवाल है। बता दें, कुछ दिन पहले हरियाणा के रोहतक के छात्र नेता दीपक धनखड़ और अंकित सिंह फोगाट ने दावा किया था कि UGC NET के सोशियोलॉजी विषय का पेपर परीक्षा से पहले उनके पास पहुंच गया था और बाद में वह सर्कुलेट भी हुआ। हालांकि एनटीए ने इन पेपर लीक के दावों को खारिज कर दिया था।
जांच के दिए गए आदेश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर लीक के दावे के बाद सोशियोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र को लेकर कई उम्मीदवारों ने स्पेलिंग मिस्टेक, गलत अनुवाद और कुछ प्रश्नों में गलतियों की शिकायत की है। शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। माना जा रहा है कि इसी जांच की वजह से आंसर-की जारी करने में समय लग रहा है। हालांकि एनटीए की ओर से अभी तक इस मामले को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान जारी नहीं हआ है।
यह भी पढ़ें: NEET UG Result: OMR शीट से मैच नहीं हो रहे स्कोरकार्ड के नंबर? शिकायत दर्ज कराने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई थी। वहीं जलांधर के एक सेंटर पर परीक्षा रद्द होने के कारण वहां के छात्रों के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा कराई गई थी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद UGC NET June 2026 Answer Key/Challenge Link पर क्लिक करें।
3. अब लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
4. आपका आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।