UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपनी प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर जारी करने वाली है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और अगर किसी प्रश्न-उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. 'UGC NET June 2026 Provisional Answer Key' लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
4. आंसर-की आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
5. अब आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले वर्षों का ट्रेंड क्या बताता है
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया था। NTA के पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो परीक्षा खत्म होने के 1-2 सप्ताह के भीतर आंसर की जारी कर दी जाती है। चूंकि परीक्षा 30 जून 2026 को समाप्त हुई थी, इसलिए उम्मीद है कि परिणाम से पहले प्रोविजनल आंसर की किसी भी समय जारी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Ghaziabad School Bus Fire: गाजियाबाद के DPS स्कूल बस में लगी भयानक आग, सूझबूझ से बची ड्राइवर की जान
दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने रिस्पॉन्स शीट से आधिकारिक उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। इससे उन्हें अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लग जाएगा। यदि कोई किसी उम्मीदवार किसी प्रश्न या उसके उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो उन्हें आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
कैसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा और Challenge Answer Key लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। अब जिस सवाल के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें और उसके समर्थन में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके अपनी आपत्ति सबमिट कर दें।