UGC NET June Re-Exam Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट री-एग्जाम परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय के री-एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam) लिंक पर क्लिक करें।
3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करें।
4. आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि 9 और 10 सितंबर को आयोजित हुई परीक्षा के दौरान कुछ सेंटर्स पर गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद NTA ने तीन विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर्स रद्द करके दोबारा परीक्षा आयोजित की थी।
कितने अभ्यर्थी हुए पास
परीक्षा का आयोजन देशभर के 272 शहरों में किया गया था। यूजीसी नेट के इन तीन विषयों की परीक्षा में कुल 196491 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से करीब 61 फीसदी यानि 120355 अभ्यर्थी उपस्थित गुए। इनमें से तीनो श्रेणियों जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी को मिलाकर कुल 35588 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जो परीक्षा में उपस्थित हुए कुल अभ्यर्थियों का 29.57 फीसदी है।
यह भी पढ़ें: UPTET 2026: यूपी टीईटी में 72 हजार में से 71 हजार आपत्तियां खारिज, केवल प्रमाणपत्र में सुधार का मिलेगा मौका
कितनी गई कट ऑफ
कट-ऑफ की बात करें तो अंग्रेजी में जनरल कैटेगरी के लिए जेआरएफ का स्कोर 226 रहा। वहीं समाजशास्त्र में यह 232 अंकों तक पहुंच गया। आंकड़ों से स्पष्ट है कि मुकाबला इस बार बेहद सख्त था, लेकिन जिन युवाओं ने कड़ी मेहनत की, उन्होंने अपनी मंजिल हासिल कर ही ली।