उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब एक नया अनुभव मिलने वाला है। यहां बसंत विहार क्षेत्र में एक अत्याधुनिक हाईटेक स्नेक पार्क बनाया जा रहा है, जिसे 'नागलोक' नाम दिया जा सकता है। इस पार्क में लोग किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांपों, मगरमच्छ, छिपकलियों और अन्य सरीसृपों को बेहद करीब से देख सकेंगे। यह पार्क रोमांच, जानकारी और संरक्षण का अनोखा संगम होगा।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अब सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि रोमांच और शिक्षा का भी बड़ा केंद्र बनने जा रही है। यहां एक अत्याधुनिक स्नेक पार्क यानी 'नागलोक' बनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु और पर्यटक किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांपों से लेकर मगरमच्छ और छिपकलियों को बेहद करीब से देख सकेंगे।
बसंत विहार में बन रहा है हाईटेक स्नेक पार्क
उज्जैन के बसंत विहार क्षेत्र में यह हाईटेक सरिसृप पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यहां एक ही जगह पर 50 से अधिक सांपों की प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसमें किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांपों के साथ-साथ विदेशी और दुर्लभ प्रजातियों के सांप भी शामिल होंगे।
रिसर्च और संरक्षण का केंद्र बनेगा पार्क
यह पार्क सिर्फ मनोरंजन का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यहां रेपटाइल रिसर्च की भी व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य सरीसृपों के संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों में जागरूकता फैलाना है। पार्क में सांप के काटने की स्थिति में प्राथमिक उपचार और बचाव के तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी।
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
इस स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क के खुलने से महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव मिलेगा। इससे उज्जैन न केवल धार्मिक स्थल रहेगा, बल्कि शैक्षिक और रोमांचक पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरेगा। स्नेक पार्क निश्चित तौर पर बच्चों, युवाओं और शोधार्थियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा।