Ujjwala Yojana Cylinder: केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों गरीबों के उत्थान के लिए कोई न कोई योजना चलाते रहते हैं । इसी में एक योजना का नाम है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना इस योजना का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है। दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों से बहुत से लोग परेशान रहते हैं ।आपकी समस्या का समाधान मिल गया है। अब आप को परेशान होने की कोई जरूरत नही है। क्योंकि सरकार एक ऐसी स्कीम लेकर आई है जो महंगाई से राहत देने काम करेगी । बीते महीने सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ाकर कर आम लोगों को बड़ा झटका दिया था। क्या आपको पता है कि रसोई गैस सिलेंडर के कीमत में बढ़ोतरी जरूर हुई है। लेकिन पीएम उज्जवला योजना स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को 300 रुपये तक गैस सिलेंडर सस्ता मिल रहा है। अगर आपका सिलेंडर पीएम उज्जवला योजना वाला है तो फिर गैस सिलेंडर की खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं। ये सब्सिडी सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है। देशभर में कई करोड़ लोग इस सब्सिडी का फायदा उठा रहे हैं। बर्शते इस योजना का लाभ लेने की पात्रता होना चाहिए।
पीएम उज्जवला योजना की पात्रता क्या है-
पीएम उज्जवला योजना का लाभार्थी बनने के लिए सभी पात्रताओं को पूरा करना जरूरी है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर के दाम की बात करें तो 550 रुपये तक है।इसके साथ ही सामान्य उपभोक्ता के लिए रसोई गैस सिलेंडर इन दिनों 853 रुपये में बिक रहा है पीएम उज्ज्वला स्कीम से जुड़ी महिलाओं को 300 रुपये से ज्यादा का लाभ हो रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए पात्रताएं-
1-पीएम उज्जवला योजना का गैस सिलेंडर लेने के सबसे पहले उपभोक्ता का भारतीय नागरिक होना चाहिए
2-उसका नाम गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की सूची में होना जरूरी है।
2-महिला के नाम पर पहले से कोई भी एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए
4-आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता सारे डॉक्यूमेंट्स होनो चाहिए
आवेदन कैसे करें-
पीएम उज्जवला योजना के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाकर सारी डिटेल्स भरकर यहां आवेदन को सबमिट कर दें। और आप ऑफलाइन भी नजदीकी सरकारी गैस एजेंसी केंद्र पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।