Ultraviolette Launch New Bike: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच, हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइलकिल बनाने वाली कंपनी Ultraviolette ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक X-47 Venom को मार्केट में उतार दिया है। इस बाइक के शानदार लुक और दमदार फीचर्स की बाजार में काफी चर्चा हो रही है। तो आइए जानते हैं इस नई बाइक को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.65 लाख रुपये है। जबकि इसके सबसे महंगे और टॉप वेरिएंट की कीमत 4.12 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने शुरुआती 5,000 ग्राहकों के लिए इसे स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत पर पेश किया है।
कलर ऑप्शन
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक को चार कलर ऑप्शन के साथ बाजार में लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टेलर व्हाइट, टर्बों रेड, आफ्टरबर्नर येलो और कॉस्मिक ब्लैक कलर शामिल है।
नया VX-100 प्लेटफॉर्म और हल्का वजन
यह नई बाइक कंपनी के बिल्कुल नए VX-100 प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इस नए आर्किटेक्चर की वजह से बाइक का कुल वजन पुराने मॉडल्स के मुकाबले काफी कम हो गया है। वजन घटने और बेहतर कूलिंग सिस्टम मिलने से लंबी दूरी तय करते समय बाइक गर्म नहीं होती और मोटर की कार्यक्षमता भी बढ़ जाती है।
बैटरी और शानदार रेंज
ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस बाइक को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शन में लाया गया है। इसके छोटे 7.5 kWh बैटरी पैक वाले वर्जन में आपको 227 किलोमीटर की शानदार ड्राइविंग रेंज मिलती है जो शहर के सफर के लिए बहुत शानदार है। जबिक इसमें 11 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में जबरदस्त 343 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। यह बाइक महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 155 किमी/घंटा है।
मिलते हैं ये फीचर्स
इस नई बाइक में हाईवे पर लंबी राइड को आसान बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल ऑप्शन दिया गया है। सभी जरूरी जानकारियों के लिए बाइक में एक शानदार TFT डिस्प्ले मिलता है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर पार्किंग में आसानी के लिए इसमें रियर-कैमरा असिस्ट जैसी सुविधा भी दी गई है। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और रियर कोलिजन वार्निंग जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं।