अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के तहत सीजफायर लागू करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मजु को दोबारा से खोलने पर सहमति होने के बाद संयुक्त राष्ट्र की नई चेतावनी ने विकासशील देशों के अंदर भय का माहौल बना दिया है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के अनुसार, मिडिल ईस्ट के टकराव ने ऊर्जा के सबसे बड़े झटके को जन्म दिया है.
एंटोनियो गुटेरेस का ऊर्जा संकट
एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया, 'मिडिल ईस्ट में चल रहे टकराव ने अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा संकट पैदा हो चुका है। कई विकासशील देशों के लिए यह मात्र ऊर्जा का संकट नहीं है, बल्कि यह कर्ज, भोजन और विकास से संबंधित बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है। किसी भी शांति समझौते से राहत तो मिलेगी, लेकिन इसके असर लंबे वक्त तक बने रहने की संभावना है.' विकासशील देशों में भारत का नाम आता है. हालांकि भारत सरकार ने लगातार कहा है कि देश में तेल और एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
प्रतिबंधों के तहत ब्लॉक किए गए थे
लाइसेंस के तहत, ईरानी मूल के कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, बिक्री, डिलीवरी या उतारने (ऑफलोडिंग) से जुड़े वे सभी जरूरी लेन-देन, जो पहले रुकावटों के दायरे में आते थे, अब 21 अगस्त को रात 12:01 बजे (ईस्टर्न डेलाइट टाइम) तक अधिकृत होंगे। यह इजाजत ईरानी ऊर्जा निर्यात से जुड़ी कई तरह की गतिविधियों को बताते है, जिनमें उन जहाजों से जुड़े लेनदेन भी शामिल हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत ब्लॉक किए गए थे.
लाइसेंस के तहत इन सेवाओं को मंजूरी
ओएफएसी के अनुसार, इस लाइसेंस के तहत ईरानी तेल और पेट्रोलियम उत्पाद ले जाने वाले जहाजों के सुरक्षित रूप से बंदरगाह पर लगने और लंगर डालने, चालक दल की सुरक्षा और स्वास्थ्य, आपातकालीन मरम्मत और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की भी इजाजत होगी. इसके साथ जहाजों के प्रबंधन, क्रू उपलब्ध कराने, ईंधन भरने (बंकरिंग), पायलट सेवाओं, रजिस्ट्रेशन, झंडा पंजीकरण (फ्लैगिंग), बीमार और बचाव जैसी सेवाएं भी इस लाइसेंस के तहत मंजूर होंगी.
ईरानी तेल निर्यात पर अमेरिका ने दी ढील
अमेरिका ने सोमवार को ईरानी तेल के निर्यात पर लगी कुछ पाबंदियों में अगस्त तक की ढील है. यूएस ट्रेजरी विभाग के दफ्तर ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (ओएफएसी) ने 'ईरान जनरल लाइसेंस एक्स' जारी किया. इसके तहत 21 अगस्त तक ईरान से निकलने वाले कच्चे तेल, पेट्रोकेमिकल उत्पादों और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन, डिलीवरी और बिक्री की इजाजत दी गई है।