.jpeg%3Falt%3Dmedia%26token%3D19f2e890-146b-4000-a357-090881b70253&w=3840&q=75)
बुलंदशहर। बुलंदशहर से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपने अब तक यह तो सुना होगा कि लोग अपने घरों में पालतू गाय रखते हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई व्यक्ति अपने घर की तीसरी मंजिल पर गाय पालता हो? जी हां, बुलंदशहर के अंबा कॉलोनी निवासी शिव कुमार गुप्ता ने यह कर दिखाया है। शिव कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर गाय पालन की दिशा में कदम बढ़ाया है।
गौ पालक शिव कुमार जोकि पिछले 30 सालों से गाय पालते आ रहे है। लेकिन ये गाय उनजोने आने गांव के घर मे पाली थी। जबकि अब उन्होंने ये पोंगनूर गाय अपने घर की तीसरी मंजिल पर पाली है। उन्होंने अपने घर की तीसरी मंजिल पर पोंगनूर नस्ल की दो गायें पाल रखी हैं। यह नस्ल दक्षिण भारत, विशेषकर आंध्र प्रदेश की बताई जाती है और अपनी कम ऊंचाई और दुग्ध उत्पादन की विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। शिव कुमार का कहना है कि उन्होंने इन गायों को आंध्र प्रदेश से विशेष रूप से मंगवाया है, जिनकी खरीद और लाने में लाखों रुपये का खर्चा आया। वहीं इन गायों के चारे की व्यवस्था भी बेहद खास है शिव कुमार ने इसके लिए अपने घर की छत पर ऑर्गेनिक खेती शुरू की है, जिसमें गायों के लिए हरा चारा तैयार किया जाता है। तीसरी मंजिल पर गायों के लिए अलग से जगह बनाई गई है, जहां साफ-सफाई और देखभाल का पूरा ध्यान रखा जाता है। स्थानीय लोगों में यह पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।
कई लोग शिव कुमार के इस अनोखे और पर्यावरण अनुकूल प्रयोग को प्रेरणादायक मान रहे हैं। कुल मिलाकर, बुलंदशहर के इस निवासी ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में इच्छाशक्ति और लगन हो, तो सीमित जगह में भी देशी संस्कृति और गौ-सेवा को जिंदा रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी काफी समय से तमन्ना थी कि पोंगनूर गाय का पालन किया जाए। लेकिन यहां आसपास ये देखने को भी नही मिलती है। इंटरनेट पर काफी तलाश की की ये गाय मिल जाये, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। फिर एक इंसान जो आंध्र प्रदेश का ही रहने वाला था उसने अपने परिचित से वार्ता कराई तब जाकर ये पोंगनूर नश्ल की गाय हाथ लगी। इनका जोड़ा लाने पर व खरीद पर कई लाख रूपए का खर्चा हो गया