बुलंदशहर, थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के दादरी गेट पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित रोडवेज बस अचानक चौकी की दीवार से जा टकराई. हादसे में फुटपाथ पर सामान बेचने वाली महिला इंदिरा की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक महिला रोज की तरह फुटपाथ पर अपना सामान लगाकर बैठी हुई थी। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस चौकी की दीवार से जा भिड़ी, जिसकी चपेट में आने से इंदिरा की मौके पर ही मौत हो गई.
मंगलवार की देर शाम सिकंदराबाद की दादरी डेट चौकी के बाहर एक रोडवेज की बस एकाएक अनियंत्रित हो गई। जिससे चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस अनियंत्रित होकर सीधे चौकी की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीवार पूरी तमंत्रः से ढह गई। वही दीवार से टेक लगाकर एक महिला इंदिरा रोज सामान बेचने के लिए बैठती थी। इंदिरा बस और दीवार के बीच मे फंस गई। राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने तत्काल उसे चिकित्सालय लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
हादसे का कारण बस चालक को अचानक चक्कर आना बताया जा रहा है। पुलिस चौकी की दीवार के पास अधिकांश लोग बस का इंतजार करते हैं, ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी भीड़भाड़ में भी रोडवेज बस चालक तर्ज गति से बसों को ले जाते है। जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। छोटी मोटी दुर्घटना पहले भी हो चुकी है। लेकिन आज महिला की मौत हो गई जो ज्यादा दुःखद है.