
आगरा की जिस नई टाउनशिप अटलपुरम की लॉन्चिंग सीएम योगी ने की. ये बेहद खास है. खास इसलिए भी है कि इस आवासीय योजना में हाई सोसाइटी जैसी सुविधाएं भी मिल रही है. आगरा विकास प्राधिकरण ने 36 साल बाद अटलपुरम नाम से ये आवासीय टाउनशिप को तैयार किया. ये करीब 22.42 अरब रुपये से विकसित होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर दो बजे अटलपुरम टाउनशिप की लॉन्चिंग की. इसके बाद भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे. भूखंडों का आवंटन लॉटरी से होगा. तीन चरण और 11 सेक्टर में विकसित होगी. इस टाउनशिप में अत्याधुनिक सुविधाजनक कन्वेंशन सेंटर के साथ कई सुविधाएं मिलने जा रही हैं.
ऐसी होंगी सुविधाएं
इससे अत्याधुनिक सुविधायुक्त कन्वेंशन सेंटर है. मैरिज लॉन, क्लब हाउस, डाकघर, पुलिस चौकी होगी. जूनियर हाईस्कूल और इंटर कॉलेज, हेल्थ सेंटर होंगे. सीसीटीवी, विद्युत उपकेंद्र, स्कॉडा सेंटर, पार्क होगा.
ताजमहल से 12 किमी हवाई अड्डे
अटलपुरम टाउनशिप ग्वालियर हाईवे पर ककुआ और भांडई गांव है. ताजमहल से 12 किमी. और हवाई अड्डे से 15 किमी. की दूरी है. ईदगाह बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन से 12 किमी. दूरी है. अटलपुरम के करीब भांडई रेलवे जंक्शन होगा. इसे एनएच-44 के अलावा इनर रिंग रोड के रास्ते लखनऊ और नोएडा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा.
पंजीकरण शुल्क के बारे में
पहले चरण में सेक्टर-1 में 322 भूखंड हैं। लॉन्चिंग के बाद भूखंड खरीद को लेकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. एडीए की वेबसाइट www.adaagra.org.in और https://janhit.upda.in के माध्यम से होगा. आवेदन को लेकर सामान्य वर्ग को भूखंड मूल्य का 10प्रतिशत और आरक्षित वर्ग को 5प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमानत राशि के रूप में जमा होगी. 1100 रुपये ब्रोशर का शुल्क होगा. लॉटरी में भूखंड न मिलने पर जमानत राशि को वापस किया जाएगा.