UP Board Compartment Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीषद (UPMSP) ने हाईस्कूल इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट, कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट की परीक्षाएं 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को होंगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाएं 19 जुलाई 2025 को पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, तो वहीं, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षाएं 19 जुलाई को दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, पंजीकृत परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इन्हें स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षरित करके समय पर छात्रों तक पहुंचाना अनिवार्य है।
45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र
सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा कक्ष में छात्रों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाना सख्त मना है। इस बार 10वीं के करीब 20,759 छात्र और 12 वीं के 25,501 छात्र इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षाएं उन विद्यार्थियों के लिए होती है, जो किसी विषय में असफल रह गए हो, या जो छात्र किसी भी विषय में अपना अंक सुधारना चाहते है।