UP Board Exam Dates 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट में अलग-अलग तारीखों पर होने वाली विषयों की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि किस किन किस विषय की परीक्षा है।
परीक्षा का समय
बता दें कि परीक्षाएं हर दिन दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
10वीं (हाईस्कूल) बोर्ड परीक्षा की मुख्य तारीखें
5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी, प्रारंभिक हिंदी (प्रथम पाली)
8 फरवरी (सोमवार): सामाजिक विज्ञान
10 फरवरी (बुधवार): अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प
12 फरवरी (शुक्रवार): गृह विज्ञान
13 फरवरी (शनिवार): गणित
15 फरवरी (सोमवार): संस्कृत
17 फरवरी (बुधवार): विज्ञान, संगीत वादन
18 फरवरी (गुरुवार): कंप्यूटर, सिलाई
22 फरवरी (सोमवार): चित्रकला, रंजन कला
24 फरवरी (बुधवार): कृषि
12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा की मुख्य तारीखें
5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी, सामान्य हिंदी (द्वितीय पाली)
8 फरवरी (सोमवार): अंग्रेजी
10 फरवरी (बुधवार): इतिहास, व्यावसायिक विषय
12 फरवरी (शुक्रवार): जीव विज्ञान, गणित
15 फरवरी (सोमवार): रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, संगीत
16 फरवरी (मंगलवार): भूगोल, कृषि भौतिकी/जंतु विज्ञान
17 फरवरी (बुधवार): भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
22 फरवरी (शनिवार/सोमवार): व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान, कृषि रसायन
24 फरवरी (बुधवार): कंप्यूटर, संस्कृत (परीक्षा का समापन)
यह भी पढ़ें: NTA Reforms: राजनीतिक रैलियों पर रोक और अंडरटेकिंग से एंट्री! NTA में सुधार को लेकर संसदीय समिति ने दिए ये बड़े सुझाव
इतने छात्र होंगे शामिल
यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार कुल 51 लाख 98 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें 10वीं के करीब 27.74 लाख और 12वीं के लगभग 24.24 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड है।