UPCISB Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवामंडल (UPCISB) की ओर से मैनेजर, जूनियर मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 116 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें मैनेजर के 7 पद, जूनियर मैनेजर के 45 पद, असिस्टेंट/कैशियर (बैंकिंग असिस्टेंट/क्लरिकल स्टाफ) के 57 पद, असिस्टेंट/टाइपिस्ट के 2 पद और असिस्टेंट इंजीनियर AE सिविल के 5 पद शामिल है।
आयु सीमा
वहीं, आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो योग्यता पदानुसार अलग-अलग तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा में शामिल होना होगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार ₹15290- ₹88000 तक प्रति माह सैलरी दी जाएगी।