UP Final Voter List 2026: उत्तर प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आज 10 अप्रैल को राज्य की फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जा रही है। लखनऊ के लोकभवन में दोपहर 12 बजे इस सूची को आधिकारिक रूप से पेश किया जाएगा। चुनाव आयोग की देखरेख में तैयार की गई इस सूची को अंतिम माना जाएगा, जिसमें बड़े पैमाने पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
लाखों नाम कटने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इस बार मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जा सकते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों पर पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि सूची को पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए अंतिम स्तर तक जांच की गई है।
यही होगी अंतिम और आधिकारिक सूची
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिंवा ने स्पष्ट किया है कि एक बार सूची अपलोड होने के बाद यही अंतिम मतदाता सूची मानी जाएगी। भविष्य में होने वाले किसी भी संशोधन का आधार भी यही सूची होगी।
यह भी देंखेंःRussia का बड़ा दांव, 40% सस्ती गैस का ऑफर; भारत के सामने मौका भी, जोखिम भी
ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम
मतदाता अपना नाम ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.in पर जाना होगा। वहां Electoral Roll सेक्शन में जाकर उत्तर प्रदेश का चयन करें, फिर “Final Roll 2026” विकल्प चुनें। इसके बाद जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर डालकर या नाम, पिता/पति का नाम और उम्र के जरिए सर्च किया जा सकता है। सूची PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर अपना नाम देखा जा सकता है।
SIR प्रक्रिया के बाद तैयार हुई सूची
यह अंतिम सूची SIR प्रक्रिया के बाद तैयार की गई है, जो 4 सितंबर से शुरू हुई थी। इस दौरान डुप्लीकेट नाम हटाने, मृतक मतदाताओं को सूची से बाहर करने और नए मतदाताओं को जोड़ने का काम किया गया। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद आपत्तियां भी ली गईं और उनके निस्तारण के बाद अब फाइनल सूची जारी की जा रही है।