UP Home Guard PET Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी कि PET के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार पीईटी में शामिल होने वाले हैं, वे यूपी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in प जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
3. अब लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें।
4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
15 सितंबर से पीईटी स्टार्ट
बता दें कि यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 15 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है तो वह हेल्पलाइन नम्बर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं।
कितनी लगानी होगी दौड़
आपको बता दें कि पीईटी के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार दौड़ पूरी नहीं कर पाता है तो उसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़ें: NCRTC Recruitment 2026: नमो भारत प्रोजेक्ट में 67 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 41424 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में नियुक्तियां होंगी।