UPSSSC Lekhpal Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल PET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एक PDF फाइल खुल जाएगी।
STEP 4. इस PDF में अपना रोल नंबर ढूंढें।
STEP 5. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इतने अभ्यर्थी मेंस में होंगे शामिल
आपको बता दें कि इस बार मेंस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया गया है। मुख्य परीक्षा में कुल 3,66,712 उम्मीदवार शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7,994 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CBSE Re CTET Exam: CTET री-एग्जाम की तारीख घोषित: इस दिन दोबारा होगी परीक्षा, जानें किन्हें मिलेगा मौका
कटऑफ अंक
अनारक्षित (UR) 55.12
अनुसूचित जाति (SC) 55.12
अनुसूचित जनजाति (ST) 47.50
अन्य पिछ़ड़ा वर्ग (OBC) 55.12
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 55.12
स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी के आश्रित 38.12
महिला ये अभ्यर्थी भी मूल श्रेणी में शामिल हैं
जल्द जारी होगी मेंस की डेट
आपको बता दें कि लेखपाल गांव स्तर पर जमीन और राजस्व से जुड़े काम संभालता है, इसलिए यह पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, मेंस परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही आयोग की ओर से मेंस परीक्षा की डेट जारी की जाएगी। आयोग ने कहा है कि परीक्षा से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे
वहीं, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और परीक्षा तारीख से जुड़ी हर नई जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे, ताकि कोई जरूरी अपडेट छूट न जाएं।