UP Monsoon Alert : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते दिन पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक एक बार फिर मौसम खराब होने की आशंका है, जिससे बारिश हो सकती है.
आंधी-तूफान आफत बन सकते हैं. हालांकि, उत्तर प्रदेश में मानसून के आने में अभी समय है. पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 जून 2025 तक यूपी में मानसून आने की उम्मीद है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर में आंधी के साथ बारिश की संभावना है. इनके अलावा बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर में आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी,सीतापुर,हरदोई और फर्रुखाबाद में भारी बारिश की संभावना है. कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.
बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में भारी बारिश की संभावना है. कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद में भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और जालौन में बारिश हो सकती है. हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भी भारी बारिश हो सकती है. कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी है. आईएमडी ने देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश के आसार हैं. इनके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है. इस इलाके में तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती है.