जनपद के थाना रतनपुरी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी एवं वांछित गौकश को पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से अवैध शस्त्र कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार 17 फरवरी को देर शाम थाना रतनपुरी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम कल्याणपुर से टोङा जाने वाले रास्ते पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
अभियुक्त बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया
इसी दौरान एक सदिग्ध व्यक्ति काले रंग की मोटर साइकिल पर ग्राम टोडा की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया जिसे टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया। मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर तेजी से अपनी दाहिने तरफ कच्चे रास्ते पर रजवाहा पटरी पर भगाने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर उसने मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर जंगल में भागते हुए फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त बांये पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
25000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है
घायल अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम रहीस उर्फ रहीसू पुत्र सीनू बताया, जो बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रटौल का निवासी है लेकिन वर्तमान में वह गाजियाबाद जनपद के थाना विजयनगर क्षेत्र के मिर्जापुर सेक्टर में अबुबकर मस्जिद के पास मिर्जापुर सेक्टर में रह रहा था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस तथा एक हीरो स्पलेन्डर मोटर साईकिल बरामद की है पुलिस के अनुसार घायल रहीस उर्फ रहीसू थाना रतनपुरी पर पंजीकृत गोकशी के मामलों में वांछित चल रहा था और उस पर एसएसपी द्वारा 25000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।