
जनपद हापुड़ में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर जमीनी विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर बेटे ने अपने पिता की हत्या का मामला सामने आया है. उसने सीने में दो गोली उतारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी बेटे की तलाशी हो रही है। आपको बता दें पूरा मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का है। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी राममेहर सिंह (82 वर्ष) अपनी पत्नी शकुंतला, बहू गीता और पुत्र हिमांशु के साथ रहते हैं। उनका बड़ा बेटा प्रवीण मुरादाबाद में रहता है। वहीं मंझला बेटा विनोद उर्फ पप्पू की 25 साल पहले हत्या हो चुकी है।
आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे
उनका सबसे छोटा बेटा ए्क स्ट्रीशीटर है। शुक्रवार की रात आरोपी बेटा अजीत अपने पिता के पास आया था। इस बीच जमींन के ठेके को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। विवाद काफी बढ़ गया. आवेश में आकर अजीत ने तमंचा निकालकर अपने पिता के सीने में दो गोली मार दी। राम मेहर लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मौके से शराब की बोतल पाई है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में है। इस मामले में एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम नूरपुर निवासी राम मेहर उम्र 82 वर्ष है। घर में ही उनमें और उनके बेटे अजीत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उनके बेटे अजीत ने उनको गोली मार दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फॉरेंसिक टीम मौके की जांच कर रही है। परिवार से बात करने के बाद पिता पुत्र के बीच में जमीन का विवाद सामने आया है। आरोपी की तलाश की हो रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।