तीन बेटियां होने पर पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाना पुलिस से करते हुए पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र श्यामनगर निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया उसकी शादी दस वर्ष पूर्व श्यामनगर गली नंबर छह निवासी आमिर के साथ हुई थी।
डिमांड करते हुए उसे मायके भेज दिया
पीड़िता ने आरोप लगाया शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति व सुसराल वाले उसके साथ मारपीट करते हुए पैसों की डिमांड करने लगे थे। उसने कई बार अपने मायके वालों से पैसे लाकर भी दे दिए, लेकिन सुसरालियों को लालच कम नहीं हुआ। प्रार्थिनी की तीन बेटियां है जिसको लेकर भी सुसराल वाले ताने मारते है। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पहले पति व सुसरालियों द्वारा दो लाख रुपए की डिमांड करते हुए उसे मायके भेज दिया।
29 सितंबर की शाम को उसके पति ने फोन पर पैसों के इंतजाम होने की बात की। उसके मना करने पर पति ने गुस्सें में आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए तीन तलाक बोल दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने बुधवार को थाना पुलिस से करते हुए पति व सुसरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी।