पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्य नगर में शनिवार देर रात 24 वर्षीय युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत खराब होने पर आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने अंकित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू दी है।
घर में रखे जहरीले पदार्थ को खा लिया
जानकारी के अनुसार मृतक अंकित मोहल्ला न्यू आर्य नगर में स्थित अपने घर में परिवार के साथ रहता था। बताया गया कि वह काफी समय से तनाव में चल रहा था। शनिवार की रात को उसने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चला गया। देर रात उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ को खा लिया। उसकी अचानक तबियत बिगड़ता देख अफरी तफरी मच गया। परिवार ने अंकित को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
उपचार के दौरान अंकित की मौत
जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत की सूचना मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान अंकित की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।