
सूदखोर से परेशान युवक की सदमे में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने क्षेत्रिए लोगों के साथ सूदखोर के घर के बाहर शव रखकर विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजन व लोगों को समझाते हुए शांत किया व सूदखोर से मकान के कागज वापस दिलवाएं। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पहलवान कॉलोनी निवासी अरमान ने सूदखोर ताज से एक लाख रूपए ब्याज पर लिए थे। जिसके बदले में उसने अपने मकान के पेपर गिरवी रख दिए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अरमान ने उसके पैसे पूरे दे दिए थे। जिसके बाद भी सूदखोर ताज उसका उत्पीड़न कर रहा था और उस पर अतिरिक्त पैसे मांगने का दबाव बना रहा था।
हार्ट अटैक से मौत हो गई
इसी को लेकर वह मानसिक तनाव में चल रहा था। गुरूवार की देर रात अरमान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने क्षेत्रिएं लोगों के साथ मिलकर सूदखोर के खिलाफ विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को दफीने से पहले परिजनों व क्षेत्रिए लोगों ने सूदखोर ताज के घर के बाहर शव रखकर हंगामा करना शुरु कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस ने लोगों समझाते हुए शांत किया
हंगामा की सूचना पर पहुंची लोहिया नगर पुलिस ने लोगों समझाते हुए शांत किया। परिजनों ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि ताज ने ब्याज के नाम पर अत्यधिक रकम वसूली और लगातार धमकियां दीं। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ताज ने मृतक के घर के कागजात परिजनों को वापस कर दिए। इसके बाद माहौल शांत हुआ और परिजन शव को दफीना के लिए ले गए।