UP PCS 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2025 भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आयोग को इंटरव्यू आयोजित करने की अनुमित दे दी है। जिसके बाद अब मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू तय समय पर ही शुरू होंगे। आयोग ने इंटरव्यू की तारीख पहले ही जारी कर दी थी।
इंटरव्यू की तारीखें
आपको बता दें कि पीसीएस 2025 के इंटरव्यू 28 सितंबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चलेंगे। यूपीपीएससी के कार्यक्रम के अनुसार पीसीएस 2025 के इंटरव्यू 28, 29 और 30 सितंबर को होंगे. इसके बाद 1, 5, 6, 7, 8, 9, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
दो शिफ्ट में होंगे इंटरव्यू
मुख्य परीक्षा में सफल हुए 2,297 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे है। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 बजे है।
क्या था मामला
हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरक्षण व्यवस्था और अनारक्षित वर्ग में मेधावी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को जगह देने के नियमों पर सवाल उठाए गए थे। सके साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के 9 जनवरी 2020 के कार्यकाल ज्ञात और पीसीएस 2025 के विज्ञापन में दी गई संबंधित शर्तों को भी लेकर सवाल उठाए गए। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि अगर आरक्षित वर्ग का कोई उम्मीदवार बिना किसी छूट के अनारक्षित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक लाता है, तो उसे खुली प्रतियोगिता से अलग नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि कोर्ट से अनुमित मिलने के बाद अब इंटरव्यू का रास्त साफ हो गया है।
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा का शेड्यूल जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगी दौड़
इंटरव्यू लेटर करना होगा डाउनलोड
इंटरव्यू के लिए सफल अभ्यर्थी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूर करना होगा और अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और इंटरव्यू लेटर में दिए गए निर्देसों के अनुसार आयोग परिसर में पहुंचना होगा।
भरना होगा पद वरीयता फॉर्म
पीसीएस 2025 के तहत अलग-अलग विभागों में खाली पदों का ब्योरा भी जारी किया जा चुका है। इनमें प्रशासनिक, पुलिस, राजस्व, विकास, श्रम और खाद्य सुरक्षा समेत कई विभागों के पद शामिल है। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय निर्धारित प्रारूप में विभागों की वरीयता का फॉर्म भरकर जमा करना होगा। वहीं पुलिस उपाधीक्षक और आबकारी निरीक्षक पदों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानक निर्धारित किए गए हैं।