UPPSC Pre Result 2025: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 और एसीएफ/आरएफओ प्रीलिम्स 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में पास उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग के अनुसार, 11,000 से अधिक उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 920 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगाष जिसके लिए कुल 6,26,387 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर कराया था। जिसमें से 2,65,270 उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं अब प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है, जिसमें कुल 11,727 उम्मीदवार सेलेक्ट हुए हैं, जो मेंस परीक्षा में शामिल होंगे।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 अक्तूबर 2025 को किया गया था। आयोग जल्द ही पीसीएस मेंस परीक्षा की डेट जारी कर सकता है। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित दिशा-निर्देश जल्द ही नोटिस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि मुख्य परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए नियमित रूप से यूपीपीएससी की वेबसाइट देखते रहें।