.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Ddfd2f81c-16fd-4d72-a938-b34c173cb93f&w=3840&q=75)
UPSSSC PET Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। यूपीएसएसएससी की ओर से एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
STEP 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2: इसके बाद UPSSSC PET Admit Card 2025 Link पर क्लिक करें।
STEP 3: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
STEP 4: एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5: अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीएसएसएससी PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पीईटी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 27 अगस्त को जारी की गई थी, जिससे उम्मीदवारों को अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी पहले से ही मिल गई है। वहीं, एडमिट कार्ड जारी होते ही वेबसाइट के साथ ही ईमेल के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
UP PET परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक किया जाएगा और दूसरी शिफ्ट दोहपर 3 बजे से 5 तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे परीक्षा हॉल में लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।