UP PET 2026 Schedule Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2026) की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस साल परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर को किया जाएगा। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए परीक्षा तीन दिनों तक रोजाना दो पारियों में आयोजित होगी। वहीं, परीक्षा से दिन कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
परीक्षा की टाइमिंग
बता दें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजि की जाती है। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
वहीं, योग्यता की बात करें, तो यूपी पीईटी के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आयुसीमा 18 से 40 साल तक रखी गई है. इसमें आरक्षित वर्ग को नियम के मुताबिक छूट दी जाती है।
कब तक वैलिड रहेगा स्कोरकार्ड
आपको बता दें कि पीईटी का स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से एक साल के लिए मान्य होता है। इस अवधि में आने वाली UPSSSC भर्तियों के लिए यह स्कोर लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें: SSC CHSL 2026: एसएससी ने 2536 पदों पर निकाली भर्ती, 90 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
किन नौकरियों के लिए जरूरी है पीईटी
उत्तर प्रदेश में ग्रुप सी की सरकारी नौकरियों के लिए पीईटी पास करना अनिवार्य है। बिना पीईटी क्लियर किए आप लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, जूनियर असिस्टेंट, एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं।