UP PET Result 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 19 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जो अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपीएसएसएससी की ओर से यूपी पीईटी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद PET Exam 2025 Scorecard Download लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: RPSC AE Pre Result 2025: राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया गया था। परीक्षा में लिए कुल 2,531,996 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,941,993 (76.70%) उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 48 जिलों के 91 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं 18 नवंबर को पीईटी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी किया गया था, अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
जल्द जारी होगा रिजल्ट
उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के अंत तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। हालांकि अब तक बोर्ड ने रिजल्ट आने का कोई अपडेट या तारीख नहीं बताई नहीं है। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य के लेखपाल एक्सरे टेक्नीशियन, जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों पर भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र माने जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि UP PET Result 2025 Updates से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।