UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों युवाओं को इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की गई सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी हफ्ते यानि जुलाई के आखिरी दिनों में घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
21 लाख उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 खाली पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब रिजल्ट भी इसी हफ्ते जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
कब हुई थी परीक्षा
यूपीपीआरपीबी द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में यानी ओएमआर शीट पर ली गई थी। परीक्षा समाप्त होने के दस दिन बाद यानी 20 जून को प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी। वहीं अब उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Recruitment 2026: इस राज्य में सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
1. सबसे पहले यूपीपीआरबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद UP Police Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल्स भरें।
4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद फिजिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट्स और आधिकारिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।