UP Police Recruitment 2025: पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 537 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जनवरी तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले upprpb की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद UPPRPB UP Police Sub-Inspector (Confidential), Assistant Sub-Inspector Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 537 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें पुलिस उप निरीक्षक ग्रुप सी के 112 पद, पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) ग्रुप सी के 311 और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) ग्रुप सी के 114 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category)/ईडब्ल्यूएस (EWD) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 400 रुपये जमा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिंदी टाइपिंग और 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश टाइपिंग आनी जरूरी है।