UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोलते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां उपनिरीक्षक, आरक्षी नागरिक पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न श्रेणियों में की जाएंगी।
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को दिए निर्देश
आपको बता दें कि गुरुवार रात को पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए कि सभी सीधी भर्तियां पूरी तरह से पारदर्शिता, निष्पक्ष और निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के मुताबिक तय समयसीमा में कराई जाएं।
गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
सीएम योगी ने साफ लहजे में कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शी कार्यप्रणाली: भर्ती को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाया जाएगा ताकि युवाओं का विश्वास और मजबूत हो।
यह भी पढ़ें: Government Jobs: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनेहरा मौका, ऐसे करें आवेदन
6 मिनट के औसत रिस्पांस टाइम को कम करने के दिए निर्देश
गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर पुलिस विभाग और उससे संबंधित विभिन्न इकाइयों की कार्ययोजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) की रणनीतिक लोकेशन तय करने तथा इनके सतत मूवमेंट को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में लगभग छह मिनट के औसत रिस्पांस टाइम को और कम करने के लिए तकनीक, डाटा आधारित पेट्रोलिंग और फील्ड समन्वय को बेहतर करने के भी निर्देश दिए।
कैसे होगा चयन
आपको बता दें कि ये भर्ती प्रक्रिया कुल चार चरणों में होने वाली है, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन चारों चरणों में सख्त समयसीमा तय की जाएगी और पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में की जाएगी।