यूपी में पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र परीक्षा का परिणाण परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (www.jeecup.admissions.nic.in) पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि छात्रों को जेईईसीयूसी का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, योग्य छात्र 27 जून से आनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1: सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2: UP Polytechnic Result 2025 जैसे लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
STEP 3: इसके बाद अपना रोल नंबर, पासवर्ड और अन्य जानकारी डालकर लॉनइन करें।
STEP 4: लॉगइन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
STEP 5: इसके बाद रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड पर क्लिक करें।
27 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग
बता दें कि योग्य छात्र ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रकिया में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रकिया पांच चरणों में 27 जून से 14 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश के राजकीय, अनुदानित, पीपीपी मोड और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में एक, दो और तीन वर्षीय इंजीनियरिंग, फार्मेसी व अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।
3.31 लाख छात्र हुए थे शामिल
बता दें कि इस साल यह परीक्षा 5 जून से 13 जून के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 4.25 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3.31 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। यह संख्या पिछले पांच वर्षों की तुलना में लगभग आठ प्रतिशत अधिक है। उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक सस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए जेईईसीयूसी परीक्षा होती है।