UP Principal Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवन चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1475 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती के जरिए कुल 1475 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें बालक विद्यालय में 1318 पद और बालिका विद्यालय में 157 पद शामिल है।
योग्यता और अनुभव
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड की डिग्री होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 4 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2027 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी RO ARO के 501 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 26 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
आवेदन शुल्क और सैलरी
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 78,800 से लेकर 2,09,200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।