UP TET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्ष क पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की तैयारी कर रहे सेवारत शिक्षकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 1.86 लाख शिक्षकों को विशेष अवकाश दिया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक बिना किसी कामकाजी दबाव के आराम से परीक्षा दे सकेंगे और समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंच पाएंगे।
क्यों लिया गया फैसला
यूपी के शिक्षक काफी समय से यह मांग कर रहे थे कि नौकरी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी करना और एग्जाम देने जाना बेहद मुश्किल हो रहा है। शिक्षकों की इसी परेशानी को देखते हुए सरकार ने परीक्षा के दिनों में विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शिक्षकों के लिए जरूरी है यूपी टीईटी
सरकारी नियमों के मुताबिक, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) पास होना अनिवार्य है। सेवारत शिक्षकों की सेवा को आगे जारी रखने और उनके प्रमोशन के लिए यूपी टीईटी पास करना बेहद जरूरी कर दिया गया है।
परीक्षा कब होगी
आपको बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन हर दिन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर यानी जूनियर के लिए किया जाएगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्राथमिक स्तर यानी प्राइमरी के लिए आयोजित की जाएगी।
ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड (OMR शीट पर) पर किया जाएगा। इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। सबसे बड़ी राहत की बात है कि इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद'UPTET 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।