UP TET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से UP TET परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद'UPTET 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन हर दिन दो शिफ्ट में किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट चेक कर सकते हैं।
किस शिफ्ट की परीक्षा किसके लिए
आपको बता दें कि पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। जो उम्मीदवार दोनों स्तरों पर पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपरों में बैठना होगा। यूपी टीईटी पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य में भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए योग्य हो जाते हैं।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या होगा?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार का नाम और फोटो, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट , रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश को अच्छी तरह से चेक कर लें।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।