Weather update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है। कई शहरों में दृश्यता शून्य हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित होगा। 22 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को। ठंड के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए गर्म कपड़े पहनने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।
15 जिलों में शीत दिवस
कई शहरों में तापमान में बड़ी गिरावट आई है। 5.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ मेरठ में सबसे ठंडी रात रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में घने कोहरे से दृश्यता शून्य तक जा सकती है।
इन जिलों में है घना कोहरा
कई जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ये हैं देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच तखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर। इसके अलावा बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर में भी ऐसे हालात हैं।
ये जिले ज्यादा प्रभावित
आपको बता दें मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के मेरठ- सहारनपुर - मुरादाबाद- बरेली - लखनऊ - कानपुर - वाराणसी - प्रयागराज आदि जिलों को ज्यादा प्रभावित बताया है..साथ ही लोगों से ठंड से बचने के उपाय करने की सलाह भी दी है..