Uttar Pradesh Weather Today : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के कई जिलों में गुरुवार से 13 मई 2025 तक गरज - चमक के साथ - साथ हल्की बारिश के आसार जताए जा रहे हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 मई 2025 को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है. उसके बाद दो दिन तक मौसम सामान्य रहेगा और धूप बढ़ने से तापमान में वृद्धि आएगी.
लू जैसी स्थिति से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक 4- 5 दिनों में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी देखने तो मिलागी. जिसमें अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. हालांकि अभी कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और लू जैसी स्थिति नहीं रहेगी.
जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ सहित आस - पास के जिलों में बुधवार सुबह आसमान में घटा छाई रहेगी और मौसम सुहाना रहेगा. लेकिन 9 बजे के बाद से धूप का असर तेज होने लगेगा जिससे तापमान बढ़ेगा. मौसम विज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा गुरुवार से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.
इन जिलों में हैं बारिश के आसार
- बांदा
- कौशांबी
- चित्रकूट
- प्रयागराज,
- सोनभद्र,
- फतेहपुर,
- सहारनपुर,
- मीरजापुर,
- मुजफ्फरनगर,
- शामली,
- सोनभद्र,
- मेरठ,
- अमरोहा,
- मुरादाबाद,
- बिजनौर,
- जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी,
- बागपत, रामपुर,
- ललितपुर और आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात भी शामिल है. इन जिलों में तड़ित झंझावात होने की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, सहारनपुर,महोबा, झांसी, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, शामली,अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर और इसके आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलेंगीं. जिसकी गति 30 से 40 KM प्रतिघंटा रह सकती हैं.