Good News: अगर आप भी देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. साथ ही शिक्षित होने के बाद भी आप खाली हैं. यानि आपके पास नौकरी नहीं है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 25 लाख रुपए का लोन बिना किसी परेशानी के दे रही है. योजना हालांकि पुरानी है, लेकिन जानकारी के अभाव में पात्र युवा भी इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. आइये आपको बता दें कि योजना का लाभ लेने के लिए आपको क्या करना होगा. ताकि आप भी व्यवसायी बनकर अपना जीवन सफल बना सकें..
ब्याज की कम दरों में मिलता है लोन
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (Chief Minister Self Employment Scheme) के तहत पात्र युवाओं को 25 लाख रुपए आर्थिक मदद की जाती है. यह लोन जरूरतमंद को बहुत ही कम दरों पर मिलता है. साथ ही यदि आपका ट्रैक रिकॅार्ड ठीक रहता है, यानि आप लोन की किस्त टाइम पर भरते हैं तो सब्सिडी का प्रावधान भी सरकार ने किया है.. आपको बता दें कि सरकार ने योजना को दो भागों में विभाजित किया है.
ये हैं पात्रता की नियम व शर्तें
आपको बता दें कि सरकार ने सीएम स्वरोजगार योजना (CM Yuva Swarojgar Yojana) के तहत मिलने वाले कर्ज को 2 भागों में बांटा है. यानि सर्विस सेक्टर के लिए आप अगर लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 10 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं व्यापार के लिए 25 लाख रुपए का अमाउंट आपको दिया जाएगा. दरअसल इस लोन के लिए सरकार ने कई शर्तें भी रखी हैं. जैसे यह कर्ज एक जिला एक उत्पाद का लाभ लेने वालों को ही सरकार देगी. यही नहीं सरकार ने कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद इस लोन पर सब्सिडी का प्रावधान भी किया है.
ये भी मिलेगा लाभ
दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (CM Yuva Swarojgar Yojana) की शुरुआत की थी . आपको बता दगें कि शुरुवात में लोन लेने के कई माह तक एक भी पैसा नहीं चुकाना है. लेकिन एक अवधि बाद प्रतिमाह सरकारी पैसों को किस्त वाइज लौटाना होगा. हालांकि पैसा आपको जब लौटाना शुरू करना है. जब आपका रोजगार स्थापित हो जाए.. यही नहीं कर्ज की धनराशि पर सरकार ने 25 फीसदी सब्सिडी का प्रावधान भी किया है.
आवेदन का तरीका
सीएम स्वरोजगार योजना (CM Yuva Swarojgar Yojana) के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upsdc.gov.in पर जाकर मागी गई सभी डिटेल भरकर सब्मिट कर दें. साथ ही हार्ड कॅापी निकालकर संबधित जिला उद्योग केन्द्र पर जमा करें. साथ ही ऑफ लाइन आवेदन करने वाले जिला उद्योग केन्द्र से निशुल्क फॅार्म लेकर उसे भरकर जमा करें. लगभग 10 से 25 दिन के अंदर आपके आवेदन का वैरिफिकेशन किया जाएगा.