Upcoming Smartphone in June: अगले महीने यानी जून में OnePlus से लेकर Vivo तक कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा रुक जाइए। जून 2025 में भारत में कई जबरदस्त नए फीचर वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं, जो आपकी जेब और जरूरत-दोनों को ध्यान में रखेंगे। आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह एक अच्छा मोबाइल चलाए। जून के महीने में कौन -कौन से मोबाइल लांच होने वाले हैं तो आइए देखते हैं लिस्ट...
1-Infinix GT 30 Pro 3 जून को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Pro में भी देखा गया है। फोन का “Cyber Mecha Design” देखने लायक है, जिसमें Blade White वेरिएंट में व्हाइट लाइटिंग और डार्क फ्लेर वेरिएंट में RGB लाइटिंग दी गई है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए इसमें शोल्डर ट्रिगर भी दिए गए हैं।गेमिंग के लवर के लिए अच्छा है।
2-OnePlus 13s- वन प्लस13एस 5 जून को लांच होगा यह फोन 6.32-इंच के कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर और दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें “Plus Key” नाम का नया फीचर जोड़ा गया है, जो iPhone के Action Button की तरह काम करता है। कंपनी इस फोन के साथ AI Plus Mind नामक स्मार्ट फीचर को भी पेश कर रही है।
3-Vivo T4 Ultra-जून के फर्स्ट वीक में भारत में लॉन्च हो हो रहा है। इसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9300 चिप और 50MP IMX921 प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा। यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा और 100x डिजिटल जूम के साथ फोटोग्राफी के दीवानों के लुभायेगा।
4- Poco F7- पॉवरफुल परफॉर्मर Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 7,550mAh बैटरी और 90W चार्जिंग के साथ Poco F7 भी जून में भारत आ सकता है। 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 20MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
5-OnePlus Nord CE 5- बैलेंस ऑफ स्टाइल और स्पीड BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका OnePlus Nord CE 5 भी जून में लॉन्च होने को तैयार है। इसमें 6.78-इंच फुल एच डी डिस्प्ले, Dimensity 8350 प्रोसेसर और 7,100mAh बैटरी के साथ 50MP Sony कैमरा सेटअप मिल सकता है। जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा है।